डंपर में लगी भीषण आग, चालक जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत,11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बनी काल
अंबेडकर नगर, मई 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकरनगर जिले के शहजादपुर कस्बा स्थित अमरौला वार्ड में सोमवार की भोर आरएलवी ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिराने के दौरान डंपर का ऊपरी हिस्सा 11,000 हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे पलक झपकते ही पूरे वाहन में भीषण आग भड़क उठी। चालक को बाहर निकलने का एक पल भी नहीं मिला और वह जीते-जी आग की लपटों में समाकर काल का ग्रास बन गया। जानकारी के अनुसार, भट्ठा मालिक जंग बहादुर के ईंट भट्ठे पर मिट्टी की आपूर्ति का काम जारी था। चालक ने डंपर की हाइड्रॉलिक बॉडी (डाला) ऊपर उठाई और गाड़ी को आगे बढ़ाया। ठीक उसी क्षण डंपर का उठा हुआ ऊपरी हिस्सा पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से जा टकराया। तेज स्पार्किंग के साथ पूरे डंपर में आग की लपटें उठने लगीं और देखते-देखते वाहन धधकते अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.