डंपर में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
अयोध्या, जून 10 -- चौरे बाजार संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार की दोपहर एक डंपर में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और डंपर धू-धू कर जलने लगा। हालांकि चालक और परिचालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगारी स्कूल के पास करीब तीन बजे दोपहर की बताई जा रही है। हाईवे पर डंपर में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू प्राप्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.