मथुरा, मार्च 31 -- थाना छाता के अंतर्गत छाता में फ्लाई ओवर पर थाने के सामने दिल्ली की ओर से आ रहे डंपर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को उपचार के लिये भेज वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढे छह बजे डंपर दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था। छाता में थाने के सामने फ्लाई ओवर पर पीछे से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डंपर में घुस गया। इसके चलते ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज धमाके के साथ हुई भिडंत से राहगीरों में हड़कंप मच गया। इसके चलते हाइवे पर जाम जैसे हालात हो गये। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को सर्विस रोड होकर निकालवाया। पुलिस ने मौके पर पहु...