लखनऊ, फरवरी 24 -- बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक छोटा हाथी लोडर वाहन आगे जा रहे डम्पर में जा घुसा। इस सड़क हादसे में छोटा हाथी वाहन का चालक उसके केबिन में फंसकर घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर टीम ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए सरोजनीनगर स्थित सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र स्थित नरसिया निवासी सौरभ (25) रविवार रात करीब 12 बजे छोटा हाथी लोडर लेकर बंथरा में कटी बगिया की ओर जा रहा था। तभी कानपुर रोड पर शिवपुरा के पास आगे जा रहे डंपर के ब्रेक लेते ही छोटा हाथी लोडर पीछे से उसमें जा भिड़ा। इस हादसे में छोटा हाथी लोडर चालक सौरभ अपने वाहन के केबिन में फंसकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.