डंपर पलटने से चालक घायल, रेफर
चम्पावत, जून 23 -- सतीश जोशी, टनकपुर। टनकपुर में एक डंपर पलट गया। इससे चालक घायल हो गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार पूर्वान्ह में एक डंपर स्टोन क्रशर में खनन सामग्री उतार रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से डंपर पलट गया। हादसे में डंपर चालक 37 वर्षीय सईद हुसैन निवासी मनिहारगोठ घायल हो गया। उप जिला अस्पताल के डॉ.आफताब आलम ने बताया कि घायल के सिर में भीतरी चोट के सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.