कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- पश्चिमशरीरा के टहेरा गांव के सामने शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने युवक और युवती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। टहेरा निवासी 20 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र ज्ञान सिंह पटेल के घर में पैकौरा देवकली, रैपुरा, चित्रकूट निवासी रिश्तेदार अवध बिहारी पटेल की 18 वर्षीय पुत्री अंशिका आई थी। शनिवार को दोनों टहेरा गांव से पश्चिमशरीरा जाने के लिए घर से पैदल निकले। गांव के बाहर सड़क किनारे दोनों वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पश्चिमशरीरा थाना पुलिस के साथ सीओ जेपी पांडेय मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही अरविंद के परिजन भी पहुंच गए। राहगीरों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शवों ...