लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- थाना हैदराबाद के गांव महेशपुर के पास एक अज्ञात डंपर ने भूमि विकास बैंक के फील्ड अफसर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा गोला मोहम्मदी स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम हुआ। थाना हैदराबाद के गांव बिहारीपुर निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार वर्मा भूमि विकास बैंक निगोही में फील्ड अफसर के पद पर तैनात थे। राजेश का एक घर गोला में भी है। शुक्रवार की शाम बैंक से बाइक से वह घर जा रहे थे। जैसे ही वह महेशपुर के पास शंकर मंदिर नया गांव की मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से एक अज्ञात डंपर ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार वालो में कोहराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.