प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। मां के साथ डेरवा बाजार आई महिला को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। डंपर चालक घटना के बाद तेजी से भाग निकला। जेठवारा थाना क्षेत्र के डरेवा सराय इंद्रावत निवासी छोटेलाल की 30 वर्षीय बेटी सुनीता बुधवार शाम अपनी मां के साथ डेरवा बाजार आई थी। इस दौरान वह कुंडा से जेठवारा की ओर जा रहे डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। डंपर चालक हादसे के बाद भाग निकला। डेरवा चौकी इंचार्ज वारिज सिपाहियों के साथ पहुंचे और डंपर की घेराबंदी के लिए थाने के पुलिस कर्मियों को फोन किया। यह भी पढ़ें- तेज़ रफ़्तार डंपर ने महिला को रौंदा, टुकड़ों में बंटा शव घायल महिला को करीब के निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से साथ मौजूद मां दहाड़े मारकर रोती...