झांसी, मार्च 31 -- झांसी, संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आजादपुरा पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार बहन-भाई का कुचल दिया। हादसे में स्कूल से छुट्टी के बाद घर आ रही महिला शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अत्री गार्डन के पास रहने वाले श्यामलाल चंदेल की 25 वर्षीय बेटी सिमरन सीकेसी कॉलेज में शिक्षक थी। मंगलवार को स्कूल से छुट्टी के बाद भाई के साथ घर आ रही थी। जैसे ही भाई स्कूटी लेकर गरियागांव के पास आजादपुरा पुलिया के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा डंपर टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सिमरन उछलकर गिरी और डंपर के पहियों की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई गिरकर घायल हो गया। शोर सुनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.