रायबरेली, अप्रैल 17 -- जगतपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे डलमऊ-जगतपुर मार्ग पर लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मुराई बाग से अपने नाती नितिन कुमार के साथ बाइक से जा रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंपा देवी निवासी उंडवा की बाइक में पीछे आ रहे डंपर ने लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास टक्कर मार दी। इससे बाइक में पीछे महिला चंपा देवी सड़क पर गिर गई। इससे बेकाबू डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्री सहित नौ लोग हुए घायल इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा मृतका का नाती नितिन कुमार बाल-बाल बच गया। मौ...