डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौत
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गुरुवार सुबह काशीपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला डंपर की चपेट में आ गई, जबकि उसके पति और पांच वर्षीय बेटा सड़क किनारे जा गिरे और बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गदरपुर निवासी 28 वर्षीय गुलफशा गुरुवार सुबह अपने पति और पांच वर्षीय बेटे के साथ बाइक से रुद्रपुर जिला अस्पताल आ रही थीं। अस्पताल में उनका एक रिश्तेदार भर्ती था, जिसे खाना देना था। बाइक काशीपुर हाईवे पर पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुलफशा बाइक से सड़क पर गिर गईं और डंपर की चपेट में आ गईं। वहीं, उनके पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.