डंपर ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, एक की मौत
झांसी, मई 30 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-शिवपुरी एनएच पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव राजपुर रोड स्थित आदिवासी कॉलोनी निवासी राजेश राजपूत (35) पेट्रोलियम कंपनी में ट्रक चलाता था। बीती रात अपने दोस्त गौतम वर्मा के साथ करारी स्थित पेट्रोलियम कंपनी से बाइक द्वारा घर आ रहा था। जैसे ही बीती वह गांव सिजवाहा के पास पहुंचे। तभी पीछे से गति से आ रहा डंपर टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं गौतम छिटकर दूर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि राजेश डंपर के पहियों की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.