हरिद्वार, जून 29 -- हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नजदीक वैकल्पिक वन वे मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कुचलने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक के सिर पर लगा हेलमेट भी टूटकर बिखर गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया और घटनास्थल से करीब 500 मीटर आगे पीली नदी के पास हाईवे किनारे डंपर को खड़ा कर नजदीकी जंगल की ओर भाग गया। मृतक की पहचान ऋतिक कुमार (30 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी खुशहालपुर मठेरी, नगीना, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहे थे, जबकि मिट्टी से भरा डंपर नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल ...