बदायूं, जून 20 -- तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। बाइक पर बैठा तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। गंभीर घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के बिल्सी-बिसौली रोड पर मुजरिया थाने के पास हुआ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के अगेई गांव के रहने वाले शिवम अपने छोटे भाई शिव 14 वर्ष पुत्र विनोद और वजीरगंज क्षेत्र के ही व्यौली गांव के रहने वाले अमृतपाल 28 वर्ष पुत्र रामपाल के साथ बिल्सी की ओर से कछला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को कुचल दिया, जिसमें शिव की मौके पर ही मौत हो गई। अमृतपाल घायल हो गया, जबकि बाइक पर बैठा शिव...