कानपुर, मई 4 -- चकेरी, संवाददाता। नौबस्ता में कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गये। डंपर ने मां को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लभेजकर यातायात सुचारू कराया। फतेहपुर, अमौली के सरहनपुर के रुरा गांव निवासी रामबाबू किसान हैं। परिवार में 56 वर्षीय पत्नी सुशीला थीं और इकलौता बेटा अशोक है। अशोक ने बताया कि मां को करीब तीन महीने से मुंह में छाले थे। जिसका लगातार इलाज हमीरपुर में डॉक्टर से करवा रहे थे। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से बाइक चालक की मौत लेकिन छाले समाप्त नहीं हो रहे थे। जिस पर डॉक्टर ने कैंसर की आशंका जताते हुए बायोप्सी कराने के लिए कह दिया। इस पर वह मां को द...