डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल
बिजनौर, जून 12 -- नगीना देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटनास्थल की जानकारी जानकारी के अनुसार ग्राम बनी गणेश निवासी मुनीर आलम (38) शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे अपने 15 वर्षीय पुत्र अजमल के साथ बाइक से नगीना से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम बेलड़ी मोड़ के पास पहुंची, तभी एक डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में अजमल डंपर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मुनीर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी राजेश सोलंकी ने भी घटनास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.