मऊ, मार्च 28 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अदरी मोड़ के पास शुक्रवार को भोर में लगभग तीन बजे पुलिस गश्त के दौरान ट्रेलर ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल उपनिरीक्षक राजकमल, मुंशी शोयब अहमद और कांस्टेबल महेश्वर तिवारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोपागंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजकमल, मुंशी शोयब अहमद और कांस्टेबल महेश्वर तिवारी शुक्रवार की भोर में वाहन में सवार होकर रुटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अदरी मोड़ के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.