चम्पावत, अप्रैल 14 -- मृदुल, टनकपुर। टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में एक डंपर ने दो सब्जी विक्रेताओं को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों व्यवसायियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात सब्जी विक्रेता कुंवर पाल (45) पुत्र जीवन मौर्य और अशोक मौर्य (32) पुत्र राम भरोसे निवासी बिचई ठेला लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान हजारा बाग के पास डंपर संख्या एचआर 37 एफ 4338 ने उन्हें टक्कर मार दी। वहां मौजूद अंकित वाल्मीकि, देवेंद्र यादव, निखिल प्रजापति, आनंद यादव, भवित भट्ट, शुभम भट्ट, आदिल रहमान और अमीम रहमान दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. आफताब आलम ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। कोतवाल चैतन रावत ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है...