गोरखपुर, जनवरी 27 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार फोरलेन क्रासिंग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर क्रासिंग पार कर रही दो बाइकों से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मुकेश प्रसाद गुप्ता (35), घनश्याम प्रसाद (45) तथा इन्द्रजीत निषाद (24) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद डंपर व कार मौके से फरार हो गए। कार का अगला बंपर टूटकर गिर गया, जिस पर एचपी-63/6993 नंबर अंकित है। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.