कानपुर, फरवरी 20 -- जाजमऊ के पुराने गंगापुल के बीच में एक डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मुआवजे की मांग को लेकर डंपर चालक से भिड़ गया। इस बीच मौका पाकर चालक डंपर छोड़कर वहां से निकल गया। ऐसे में हाईवे पर उन्नाव की तरफ से आने वाली लेन पर जाम लग गया। सूचना पर जाजमऊ और यातायात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। वहीं कार चालक कार्रवाई न करने की बात कहकर निकल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.