श्रावस्ती, फरवरी 15 -- गिलौला, संवाददाता। बौद्ध परिपथ पर कार टोचन करते समय तेज रफ्तार डम्पर ने कार में टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गिलौला कस्बा निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ रवि गुप्ता (22) पुत्र जगदीश गुप्ता शनिवार को अपने मित्र गिलौला के ही रहने वाले आशीष गुप्ता (25) पुत्र शिव बालक गुप्ता के साथ कार से बहराइच गया था। रात करीब 12 बजे दोनों घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों गिलौला के तिलकपुर मोड़ स्थित बंजारनपुरवा गांव के पास पहुंचते तो अचानक उनकी कार खराब हो गई। फोन करने पर दुर्गा प्रसाद का भाई सुनील गुप्ता (25) गिलौला के ही दोस्त आयुष सोनी (18) पुत्र राकेश सोनी व ओम प्रकाश गुप्ता (28) पुत्र शिव कुमार के साथ उसकी कार लेकर मौके पर पहुंचा गया। सभी खराब हुई का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.