इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह छोटी फूफई के पास हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में इकदिल आजादनगर निवासी 30 वर्षीय शमा पत्नी रंजीत वाल्मीकि जोकि इटावा नगर पालिका में ड्यूटी करने जा रही थीं, घायल हो गईं। वहीं, ऑटो चालक 30 वर्षीय महेंद्र सिंह चौहान पुत्र जोर सिंह निवासी नवादा थाना लवेदी भी इस टक्कर में घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे पर हादसे में कार सवार महिला की मौत, पति व दो बेटियां घायल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.