उन्नाव, फरवरी 25 -- सुमेरपुर। बिहार थानाक्षेत्र में मुडियनखेड़ा तिराहे के पास सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर तेज रफ्तार डम्पर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। चार सवारियां घायल हैं, जिन्हें एम्बुलेंस से सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद दोनों शव मॉच्र्युरी भेजे। एक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। हादसा अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनियंत्रित डंपर काफी तेज गति में था। सड़क किनारे चल रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार दोनों महिलाएं डंपर के पहिए के नीचे आ गईं। कुचलने से दोनों की मौत हो गई। टक्कर से ई-रिक्शा सड़क किनारे खंती में जा गिरा। उसमें सवार चालक लालजी पुत्र हीरालाल पाल निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.