सीतापुर, अप्रैल 4 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। हादसे में चालक व दो सवारियां चोटिल हो गईं। उधर, डंपर चालक हादसे के बाद भाग निकला। बाराबंकी के बड्डूपुर के हसुवापुर निवासी गया प्रसाद अपने ई-रिक्शे से गांव के दिव्यांग सुखलाल डफ्फरपुर के जलीस को लेकर महमूदाबाद आए थे।क काम निपटाकर वह घर लौट रहे थे। वह महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर अब्दुल्लापुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी लखनऊ की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। हादसा देख चीख पुकार मच गई। हादसे में तीनों लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों को सीएचसी महमूदाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.