डंपर ने अधेड़ को टक्कर मारी, अस्पताल जाते समय मौत
बक्सर, जून 1 -- बक्सर। शहर से सटे यूपी के भरौली पेट्रोल पंप के सामने खाली डंपर ने बक्सर के तुरहा टोली निवासी एक 42 वर्षीय अधेड़ को कुचल दिया। जिससे सकी मौत हो गई। इससे पहले दुर्घटना के बाद जख्मी अधेड़ को आस पास के लोगों ने आटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक मनोज कुमार शहर के तुरहा टोली का निवासी था। परिजनों ने बताया कि सड़क पार करते समय डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के वक्त उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गये थे। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में जख्मी मजदूर ने दम तोड़ा यह भी पढ़ें- युवक की हादसे में मौत, साले ने दर्ज कराई रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.