डंपर-टैंकर की टक्कर , अगले हिस्से में फंसा चालक
बहराइच, जुलाई 2 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच के थाना खैरी घाट के इमामगंज शिवपुर मार्ग पर शाम चार बजे के आसपास टैंकर और डंपर में जबरदस्त आमने सामने टक्कर हो गई। डंपर खैरी घाट की तरफ से नेपाल पेट्रोल लेकर जा रहा था। आमने सामने टक्कर से नेपाल का पेट्रोल भरा टैंकर पूर्व बांध के नीचे 20 फुट लगभग चला गया है। डंपर का चालक स्टेरिंग में बुरी तरह फंसा पड़ा है। चालक को कई लोग निकलने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन ड्राइवर की हालत नाज़ुक है। कई लोग आगे बॉडी को काटकर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। टैंकर के घायलों को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.