हापुड़, जून 25 -- थाना पुलिस ने डंपर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक डंपर को बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गाजियाबाद जनपद के वाईट गेट के पास भ्रमपुर उर्फ मौबुरा साहिबाबाद निवासी सचिन कसाना ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि 8 मार्च को उनका 16 चक्का ट्रक ग्राम औरंगाबाद निवासी अंकुर शर्मा तनवीर फार्म हाउस के पीछे बनी वर्क शोप से चोरी कर ले गया था। ट्रक में उसके द्वारा लगाया गया जीपीएस निकाल कर फेंक दिया था। जिस कारण वह वाहन की लोकेशन नहीं देख पास रहा था। यह वाहन पीड़ित ने अंकुर शर्मा से माध्यम से संभल निवासी मोहम्मद रिजवान से खरीदा था। जिसका एग्रीमेंट पीड़ित के पास है। पीड़ित ने बताया कि 8 मार्च से अब तक उसका ट्रक उसे नहीं मिल सका है। ट्रक से कोई दुर्घटन...