बस्ती, जून 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में रविवार की दोपहर में एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा व बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो में सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य चलाया। घटना बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर डढ़वा गांव के पास हुई। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा से उछलकर गिरीं बुजुर्ग समेत दो की मौतदुर्घटनाग्रस्त वाहन और घायलों की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक नशे में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो व ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार चैनपुरवा निवासी चंदन शुक...