कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- पइंसा थाना क्षेत्र के मोंगरी कड़ा मोड़ के समीप दो मार्च को डंपर के अचानक बे्रक मारने से पीछे से आ रही कार भिड़ गई थी। हादसे में फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कबरहा निवासी दुर्गेश सिंह उसके साथी मुकेश कुमार सिंह व शिवा घायल हो गए थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज से प्राइवेट अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था। दुर्गेश सिंह अपने साथियों के साथ सैनी कोतवाली के रामपुर धमांवा में स्थित एक होटल में खाना खाने जा रहे थे। अभी घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्गेश के भाई कर्वेश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात डंपर की खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.