बदायूं, मार्च 11 -- बिल्सी, संवाददाता। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर मंगलवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर बदायूं रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेह नगला निवासी संदीप कुमार पुत्र प्रेम सिंह अपने चचेरे भाई अमित कुमार पुत्र एवरन सिंह को दसवीं की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से क्षेत्र के गांव नागरझूना स्थित चूरामन इंटर कॉलेज ले जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित रामदास-बृजलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, नगला डल्लू के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक डंपर को बचाने के प्रयास में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान सड़क पर पड़ी बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.