डंपर के बोनट में 40 मिनट तक फंसा रहा बाइक सवार
कौशाम्बी, जून 14 -- कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाईपास पर कमालपुर के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार डंपर के बोनट में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के डल सहिया गांव का बल्लू कुमार (30) पुत्र शिवबालक अपने चाचा अर्जुन पुत्र रामचंद्र के साथ देवीगंज बाजार गया था। वापस लौटते समय देवीगंज बाईपास के कमालपुर के समीप लेहदरी की ओर जा रहे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। यह भी पढ़ें- डंपर के बोनट में 40 मिनट तक फंसा रहा बाइक सवार हादसे में बल्लू बाइक समेत डंपर के बोनट में जा फंसा, जबकि उसके चाचा अर्जुन को मामूली चोटें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.