उन्नाव, अप्रैल 27 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित हरितलोक ढाबा के निकट रविवार दोपहर डंपर के बाइक में टक्कर मारने से पिता की मौत, बेटी और उसकी दो मासूम बच्चियां जख्मी हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पिता बेटी और उनकी बच्चियों को लेकर बांगरमऊ बाजार खरीदारी के लिए जा रहा था। हादसे में जख्मी सभी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आलमऊ सराय गांव के रहने वाले 55 वर्षीय इरशाद पुत्र नूर रविवार दोपहर अपनी बेटी नगमा और बेटी की दो मासूम बेटियों में तीन वर्षीय रुमाइशा व एक वर्षीय हुमैरा को लेकर बाइक से बांगरमऊ बाजार जा रहा था। तभी बांगरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.