चंदौली, फरवरी 28 -- बबुरी(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद । बबुरी थाना क्षेत्र के चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग पर चोरमरवा गांव के सामने डंपर के धक्के से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर कांधी गांव निवासी 60 दशरथ बिंद साइकिल से पांडेयपुर (बबुरी) बाजार जा रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन सड़क में मिट्टी और गिट्टी ढोने के लिए लदे एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग नियामताबाद पीएचसी पर ले गए जहां हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से ट्रामा सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बबुरी थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर प...