गंगापार, फरवरी 11 -- प्रयागराज -बांदा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडर के पास एक बाइक सवार दुकानदार को डंपर ने टक्कर मार दी। दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुलिस ने जसरा सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। घटना बुधवार दोपहर की है। 38 वर्षीय सत्यम कुशवाहा उर्फ सोनू निवासी सरसेंड़ी बाघला बांध पर चाय समोसे की दुकान चलाता है। वह निजी काम से जसरा बाजार गया था। वहां से वापस अपनी दुकान पर लौट रहा था।पांडर के पास डंपर ने की टक्कर मार दी।वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सीएचसी जसरा भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया।टक्कर मारने के बाद ट्...