इटावा औरैया, जून 10 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जोनई चौकी के पास बुधवार को चूड़ी से भरा एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। फिरोजाबाद से चूड़ियां लेकर लोडर इलाहाबाद जा रहा था। फिरोजाबाद सम्राट नगर निवासी 55 वर्षीय बाबूराम लोडर चला रहा था। उसके साथ दिनेश कुमार निवासी ग्राम आतीपुर जलेसर रोड थाना नारखी फिरोजाबाद व सोवरन सिंह निवासी हिमायूंपुर फिरोजाबाद सवार थे। चालक बाबूराम ने बताया कि रास्ते में एक डंपर चालक ने अचानक लोडर की साइड दबा दी। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, सभी को हायर सेंटर रेफर इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और लोडर सड़क किनारे ओवरब्रिज निर्माण के लिए खुदी जगह में ...