बस्ती, अप्रैल 7 -- टिनिच। वाल्टरगज-बभनान मार्ग पर इमिलिया महीपत तिराहे पर मंगलवार की शाम चार बजे बाइक सवार को डंफर ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुसमौर गांव निवासी विनय कुमार बाइक चलाकर वाल्टरगंज से गौर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पहुंचा की डंफर से टक्कर हो गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...