डंपर की ठोकर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
सिद्धार्थ, जून 12 -- लोटन। लोटन कोतवाली के पननी गांव के पास गुरुवार शाम डंफर की चपेट में बाइक सवार आ गए। बाइक सवार एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लोटन कोतवाली के चनरैया गांव निवासी रामजीवन (35) पुत्र दशरथ अपने रिश्तेदार नेपाल निवासी सोनू (26) के साथ बाइक से कहीं रिश्तेदारी गुरुवार शाम को जा रहा था। इस दौरान मोहाना थाना के पननी गांव के पास डंफर की चपेट में आ गया। रामजीवन की मौके पर मौत हो गई। सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लोटन जाएगा जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.