मेरठ, फरवरी 12 -- गंगानगर। सलारपुर गांव के सामने बुधवार सुबह डंपर की जोरदार टक्कर लगने के बाद छोटा हाथी हाईवे की रेलिंग पर पलट गया। हादसे में कई लोग बाल-बाल बचे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। खरदौनी गांव निवासी दो युवक बुधवार सुबह छोटे हाथी में दूध लेकर मेरठ सप्लाई करने जा रहे थे। सलारपुर गांव के सामने पीछे से आए रेत से भरे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे छोटा हाथी हाईवे के बीच में लगी रेलिंग को तोड़ते हुए उसके ऊपर पलट गया। गनीमत रही कि छोटे हाथी में सवार चालक समेत दोनों युवक को मामूली चोट लगी। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। उधर, हादसे के समय एक युवक हाईवे के बीच रेलिंग के पास सड़क पार करने के लिए खड़ा था, वह भी बाल-बाल बचा। सूचना पर रजपुरा चौकी इंचार्ज गोपाल वर्मा मौके पर पहुंचे और क्षतिग...