प्रयागराज, मार्च 29 -- कौंधियारा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह प्रयागराज-रीवा मार्ग पर डंपर की टक्कर से 25 वर्षीय विजय अग्रहरि की मौत हो गई। हादसे की खबर से युवक के घर कोहराम मच गया। बीते माह ही उसकी शादी हुई थी। मध्य प्रदेश में रीवा के चाकघाट थानाक्षेत्र के बघेड़ी निवासी विनय अग्रहरि के दो बेटों में बड़ा विजय अग्रहरि अपनी बहन को छोड़ने प्रयागराज आया था। घर लौटते समय सुबह करीब आठ बजे गड़ैया गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को भी हिरासत में लिया है। विजय की बीते माह 24 फरवरी को चित्रकूट के मानिकपुर में शादी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...