लखनऊ, फरवरी 3 -- रायबरेली की डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही स्कूटी पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम बेला टेकई निवासी अनुज शुक्ला (35) पुत्र इंद्र कुमार शुक्ला मंगलवार दोपहर को अपने साथी दिवाकर तिवारी के साथ स्कूटी से मुराईबाग जा रहे थे। जैसे ही वे कुटिया चौराहे के पास भरसना मोड़ पर पहुंचे,तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी स्कूटी को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि स्कूटी चला रहे अनुज शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे दिवाकर तिवारी गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.