डंपर की टक्कर से सर्राफ की मौत, पत्नी व चालक गंभीर
गंगापार, जून 14 -- क्षेत्र के जंघई बाजार के सराफा व्यवसायी अजय जायसवाल की रविवार भोर हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जंघई बाजार निवासी अजय जायसवाल शनिवार शाम लगभग पांच बजे अपनी कार से वाराणसी गए हुए थे। देर रात करीब दो बजे वह अपनी पत्नी और चालक के साथ जंघई लौट रहे थे। रविवार तड़के लगभग चार बजे घर से करीब छह किलोमीटर पहले सरायममरेज थाना क्षेत्र की जंघई बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत वरना झारी स्थित एफआर फिलिंग स्टेशन के सामने पहुंचे थे कि उनकी कार सामने से आ रहे एक डंपर से भिड़ गई। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से कार सवार सर्राफा व्यवसायी की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अजय जायसवाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.