डंपर की टक्कर से वृद्धा की मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज
रायबरेली, जून 3 -- लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र के बाल्हेमऊ गांव में बुधवार सुबह 4:30 बजे सड़क हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाल्हेमऊ गांव निवासी 70 वर्षीय राम कुमारी पत्नी रामकुमार बुधवार सुबह सड़क किनारे बनी नाली के ऊपर से होकर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर सड़क से उतरकर नाली पर चढ़ गया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं。
घटना के बाद की स्थिति घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और घायल राम कुमारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.