डंपर की टक्कर से रोडवेज बस क्षतिग्रस्त, पांच यात्री घायल
अयोध्या, जून 1 -- सोहावल (अयोध्या), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के बसहा चौराहे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रात करीब एक बजे लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस अचानक एक डंपर से जा भिड़ी, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि चार को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रौनाही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त बस और डंपर को सड़क से हटाकर यातायात को पुनः सुचारु किया गया। स्थानीय पुलिस चौकी सत्ती का चौरा के प्रभारी सत्यम अग्रवाल ने बताया कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है और सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.