डंपर की टक्कर से युवती की मौत, पिता जख्मी
वाराणसी, अगस्त 26 -- चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। सिंगुलपुर अंडरपास पर मंगलवार दोपहर डंपर ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि उसका पिता जख्मी हो गया। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। चुप्पेपुर (शिवपुर) के आलम खां अपनी 21 वर्षीय बेटी जोया को बाइक से लेकर गाजीपुर से वाराणसी आ रहे थे। एक तेज रफ्तार डंपर चौबेपुर की ओर से भगतुवा चौराहे की तरफ जा रहा था। चौबेपुर के सिंगुलपुर अंडरपास पर सामने से डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्री गिर गई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को नरपतपुर सीएचसी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम वहां डॉक्टरों ने जोया को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने प्रशासन से डंपर चालक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.