रुडकी, अप्रैल 6 -- झबरेड़ा। मंगलौर मार्ग स्थित किसान चौक के पास 3 अप्रैल की रात करीब 11 बजे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सहारनपुर निवासी 21 वर्षीय शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल जावेद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक कुलदीप को इकबालपुर के पास से डंपर सहित सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...