काशीपुर, फरवरी 26 -- काशीपुर, संवाददाता। डंपर की टक्कर से मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हेमपुर इस्माइल निवासी संगीता ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीते 8 फरवरी को उसके पति कृष्णकांत कपिल उसके भाई राजकुमार पुत्र महेन्द्र कुमार सक्सेना के साथ रात लगभग 9 बजे गलवलिया फैक्ट्री के सामने अपने परिचित नरेश के ठेले पर सड़क किनारे खड़े आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान कुंडेश्वरी की ओर से आ रहे डंपर के चालक ने डंपर को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़े उसके पति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.