रुद्रपुर, जनवरी 31 -- दिनेशपुर। एक मानसिक रोगी युवक को मुख्य चौराहे पर डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पैर पूरी तरह जख्मी हो गया। दिनेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, डंपर चालक मौके से फरार हो गया। नगर के वार्ड-4 निवासी भोला जो मानसिक रूप से कमजोर है। वह पैदल मुख्य चौराहे पर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह डंपर के पिछले पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसका एक पैर कुचल गया। गंभीर हालत में उसे नगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत को गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान डंपर चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...