नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर डेल्टा-1 गोलचक्कर के समीप गुरुवार की सुबह डंपर की टक्कर से मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। मां-बेटा स्कूटी से जा रहे थे। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर कस्बे में रहने वाली महिला शकीना गुरुवार को अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। सेक्टर डेल्टा-1 गोलचक्कर के समीप एक बेकाबू डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को हल्की चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ नवादा में परचून की दुकान करती थी। पुलिस ने टक्कर मारने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ह...