हरिद्वार, फरवरी 15 -- हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर बीते शुक्रवार की शाम डंपर की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, पति का इलाज जारी है। अब इस मामले में पथरी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फेरूपुर निवासी अर्जुन पुत्र विनोद ने बताया कि उनकी मां कुसुम और पिता विनोद पतंजलि कंपनी में काम करके शुक्रवार शाम करीब सात बजे स्कूटर से घर लौट रहे थे। तभी पदार्था रविदास मंदिर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मारी और दोनों सड़क पर गिर गए। एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मां की मौत हो गई। जबकि, पिता का इलाज चल रहा है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.