कानपुर, जून 16 -- कानपुर, संवाददाता। नौबस्ता गल्ला मंडी में बाइक में दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर बैठी महिला व उसके पति को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गोदकर छिटकर दूर जा गिरा, जबकि मां पहियों की चपेट में आ गई। भागने के चक्कर में चालक मां को रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल पिता-मासूम बच्चे को इलाज के पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बिधनू के रमईपुर निवासी सलमान अपनी 26 वर्षीय पत्नी परवीन व डेढ़ साल के बेटे के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर नौबस्ता आए थे। मंगलवार शाम वह बाइक से घर जा रहे थे, तभी गаллामंडी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दुधमुंहा बेटा गोद की छिटकर दूसरी तरफ जा गिरा, जबकि मां परवीन पहियों के नीचे आ गई। भागने...